Connect with us

Haryana

Ambala: सर्राफा कारोबारी से 5 Crore रुपये की रंगदारी की मांग, धमकी पत्र में जान से मारने की दी गई धमकी

Published

on

एक सर्राफा कारोबारी भूषण से 5 Crore रुपये की रंगदारी की मांग की गई। बदमाशों ने पंजाबी में लिखे गए एक पत्र में कारोबारी को रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कारोबारी को सुरक्षा उपलब्ध करवाई।

पीड़ित कारोबारी ने आरोप लगाया कि करीब चार दिन पहले उन्हें एक रंगदारी की चिट्ठी मिली, जो पंजाबी में लिखी गई थी। यह घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पहले एक युवक दुकान के पास आता है, फिर लौट जाता है। दूसरा युवक जैकेट पहनकर आता है, चिट्ठी फेंककर फरार हो जाता है। उस समय दुकान बंद थी, लेकिन बाहर गार्ड और एक महिला स्टाफ मौजूद थी।

इससे पहले भी कारोबारी को व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी की धमकी मिली थी। 1 दिसंबर को जनता स्वीट्स पर हुए गोलीकांड के बाद कारोबारी की सुरक्षा के लिए दो गनमैन तैनात किए गए थे। धमकी पत्र में लिखा था कि भूषण को नए काम की बधाई दी जा रही है, लेकिन अब पांच करोड़ रुपये की बधाई चाहिए। रकम कब और कहां दी जाएगी, यह बाद में बताया जाएगा। वहीं, रेजिमेंट चौकी प्रभारी जय कुमार ने बताया कि अभी तक कारोबारी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए पहले से ही दो गार्ड तैनात किए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National15 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab23 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab23 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab24 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान