Connect with us

Haryana

Hansi-Hisar राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Published

on

एक सप्ताह से लापता युवक का शव Hansi-Hisar राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हवेली होटल के पास बने गड्ढों में मिला| युवक गांव सिकंदरपुर कस रहने वाला था । शव पर चोट के निशान थे। राहगीरों ने सड़क किनारे गड्ढों में पड़ा शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

युवक के परिजनों ने विकास के लापता होने की रिपोर्ट 5 दिसंबर को हांसी शहर थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मृतक विकास के भाई योगेश के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। नागरिक अस्पताल में मौजूद विकास के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि विकास हिसार और हांसी में पेटीएम स्कैनर लगाने का काम करता था। वह 3 दिसंबर को सुबह घर से हिसार जाने के लिए निकला था, लेकिन जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

राजीव ने बताया कि विकास की दो दिन तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने हांसी शहर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवेली होटल के पास गड्ढों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National15 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab23 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab23 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab24 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान