Connect with us

Haryana

10 फरवरी से ठंडी हवाएं चलने के आसार , हरियाणा में दो दिन भारी बारिश का Alert जारी।

Published

on

हरियाणा। हरियाणा में दो दिन का भारी बारिश का Alert जारी कर दिया है वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है । हरयाणा मे तेज हवाएं चलने लगी है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। बर्फीली हवाओं की वजह से एक बार फिर से हवा में नमी बढ़ सकती है और कोहरा फिर से देखने को मिल सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार है। हालांकि 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके कारण 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने से हरियाणा में मौसम प्रभावित हो सकता है। तापमान में सबसे न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सोनीपत में दर्ज किया गया है। करनाल में तापमान 7.2, हिसार में 7.4, फतेहाबाद में 7.3 और सिरसा में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी कम है।

10 फरवरी से ठंडी हवाएं चलने का आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे , जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

लेकिन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह व देर रात को कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab4 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू