Connect with us

Haryana

Ambala: घने कोहरे के कारण सर्दी बढ़ी, वाहनों की रफ्तार धीमी

Published

on

हरियाणा के Ambala में आज लंबे समय बाद घना कोहरा छाया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर और गर्म चीजों का सेवन कर रहे हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद आज घना कोहरा देखने को मिला है। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और वाहन चालक रिफ्लेक्टिंग लाइटों का इस्तेमाल कर यात्रा कर रहे हैं।

हालांकि, प्रशासन द्वारा कोहरे को लेकर कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता बहुत कम हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

न्यूज़ इंटरव्यू में एक्सपर्ट ने कहा, “आज काफी दिनों बाद घना कोहरा देखा है, और अब ठंड भी काफी बढ़ गई है। इस से बचने के लिए हम गर्म चीजों का सेवन कर रहे हैं। कोहरे के कारण आसपास कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।”

अशोक कुमार ने बताया, “आज कोहरा इतना ज्यादा है कि काम पर जाने का मन नहीं कर रहा। सड़क पर दृश्यता बेहद कम है, और हादसों का डर सता रहा है। हम घर पर चाय और गर्म पानी पीकर अपना बचाव कर रहे हैं।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National13 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab22 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab22 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान