Connect with us

Haryana

CM सैनी का ऐलान: पहलगाम ह/म/ले के गुनहगारों को नहीं मिलेगी माफी, आ/तं/कवा/द का होगा सफाया।

Published

on

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी शाम के समय जींद पहुंचे और भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो दिन पहले जो घटना हुई, जिसमें निर्दोष लोगों की हत्या की गई, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना हमले करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

सीएम सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि अब वक्त आ गया है कि बचे हुए आतंकवाद का भी पूरी तरह से खात्मा किया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और अपराध में शामिल लोगों को ऐसी सजा दी जाएगी कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। चाहे वो कहीं भी छिपे हों, उन्हें खोजकर सख्त सजा दी जाएगी। हर एक निर्दोष की मौत का जवाब जरूर मिलेगा।

पूरी दुनिया में हो रहा आतंकी हमले का विरोध

सीएम ने पूरी दुनिया में इस का विरोध किया गया है और कहा गया कि इस घटना के साथ हम भारत के साथ खड़े हैं। सीएम नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी को 2014 में जब प्रधान सेवक के रूप में देश की जिम्मेदारी दी थी, तब उन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई किसी विशेष व्यक्ति के प्रति नहीं है।

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संविधान की किताब तो हाथ में कोई भी उठा सकता है, लेकिन किताब के अंदर लिखे के अनुसार चले तब पता चलेगा। 1984 में सिखों का कत्लेआम कर दिया गया था। तब संविधान का कोई महत्व नहीं रहा था। डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को पूर्ण रूप से मूर्त बनाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। इसके बाद सीएम सैनी कंडेला गांव में पहुंचे। इस दौरान डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी साथ रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 mins ago

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

Punjab19 mins ago

श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: Harjot Singh Bains

Punjab16 hours ago

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारी

Chandigarh17 hours ago

ट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहत

Punjab18 hours ago

Punjab के स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकर सिस्टम शुरू: बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने समर्थ प्रोजेक्ट किया लॉन्च