Connect with us

Haryana

Haryana के 14 जिलों में झमाझम बारिश के आसार , कुरुक्षेत्र और पानीपत समेत कई हिस्सों में छाया घना कोहरा।

Published

on

Haryana के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। जिसके चलते दिन भर बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं सोमवार को छह जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जिसके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो आज Haryana के झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, मेवात, पानीपत, फरीदाबाद, जींद, करनाल, पलवल, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद में रविवार रात करीब 1.30 बजे से घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं आज दिन में हल्की धूप निकलेगी और शीतलहर का दौर जारी रहेगा।

Haryana में फरवरी के महीने में एक्टिव होंगे 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि Haryana में लगातार 5 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभों के एक्टिव होने की संभावना है। इनमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना भी है।

Haryana में 3 फरवरी को कितना रहेगा तापमान

Haryana में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, बारिश के बाद मौसम बदलेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National11 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab20 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान