Connect with us

Haryana

Haryana पुलिस कांस्टेबल के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानें कब और कैसे भर सकते हैं फॉर्म

Published

on

क्या आप सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों में से एक हैं? क्या आप हरियाणा पुलिस कांस्टेबल में वैकेंसी आने का इंतजार कर रहे थे? अगर आपका जवाब हां है तो फिर आप एकदम सही जगह पर हैं क्योंकि यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आपको बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल पदों की भर्ती निकाली है और कुल 5,500 भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि जो भी लोग कांस्टेबल के लिए आवेदन भरना चाहते हैं वो 11 जनवरी से फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा।

आप किस तरह कर सकते अप्लाई

आपको बता दें कि जो 5,500 भर्तियां निकली हैं उसमें से 4,500 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिलाएं और 400 GRP पदों के लिए हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा और वहां HSSC पुलिस कांस्टेबल पद पर क्लिक करना होगा। आइए आपको विस्तार से तरीका बताते हैं।

ये जानकारियां भी जरूर जान लीजिए

आपको बता दें कि फॉर्म भरने की तारीख 11 जनवरी से शुरु होगी और 25 जनवरी तक विंडो खुला रहेगा। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल चेक-अप शामिल होगा। वहीं पैटर्न की बात करें तो HSSC पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेपर में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ्स, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर नॉलेज, हरियाणा GK, और NCC होगा। पेपर की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी।

फिजिकल टेस्ट के लिए कौन योग्य होगा

आपको पहल पुरुषों की योग्यता के बारे में बताते हैं। फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए पुरुष की लंबाई 170 CM, छाती 83 से 87 CM के बीच होनी चाहिए। दौड़ की बात करें तो 12 मिनट में 2.5 किलो मीटर पार करना होगा। वहीं महिलाओं की बात करें तो उनकी लंबाई 158 CM होनी चाहिए और उन्हें 6 मिनट में 1 किलो मीटर कवर करना होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग