Connect with us

Haryana

Haryana में निकाय चुनावों का एलान : 2 मार्च को होंगे मतदान, सभी जिलों में आचार संहिता लागू

Published

on

Haryana में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 2 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 12 मार्च को नतीजे आएंगे। फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानसेर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होने हैं।

Haryana निर्वाचन आयोग ने राज्य के शहरी निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत, रोहतक और करनाल में नगर निगम चुनाव होंगे, जबकि अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेयर चुनाव कराए जाएंगे।

किन जिलों में होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग के अनुसार

नगर निगम चुनाव: फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक, करनाल, हिसार और यमुनानगर में मेयर और सभी वार्ड पार्षदों के चुनाव होंगे।
मेयर उपचुनाव: अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर पद के लिए उपचुनाव होगा।
नगर परिषद चुनाव: पटौदी, थानेसर, अंबाला और सिरसा में नगर परिषद चुनाव कराए जाएंगे।
नगर पालिका चुनाव: प्रदेश की 21 नगर पालिकाओं में भी चुनाव होंगे।

चुनाव कार्यक्रम

नामांकन दाखिल करने की तिथि: 11 से 17 फरवरी (पानीपत को छोड़कर)
मतदान की तिथि: 2 मार्च
राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। सभी जिलों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

2.68 लाख मतदाता करेंगे हिसार में वोटिंग

हिसार नगर निगम चुनाव में करीब 2.68 लाख मतदाता शहर की सरकार का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ ही यह सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hisar.gov.in पर भी अपलोड कर दी है।

मतदाता सूची को फाइनल करने से पहले पहले एसडीएम व फिर उपायुक्त स्तर पर आपत्तियां मांगी गई थीं। दोनों स्तर पर सुनवाई के बाद इनका निपटान करने के बाद फाइनल मतदाता सूची तैयार की गई है। इस बार निगम चुनाव को लेकर 20 वार्डों में 238 बूथ बनाए गए हैं।

इस बार भी मेयर पद ओपन ही रहेगा। इससे पहले पिछली बार भी यह पद ओपन ही था और गौतम सरदाना इस पद पर चुने गए थे। मेयर पद ओपन होने से इस पद के लिए चुनाव लड़ने वालों की संख्या काफी ज्यादा रहेगी। वहीं इस बार वार्डों के आरक्षण में काफी बदलाव हुआ है, जिस कारण पिछले कार्यकाल में पार्षद चुने गए इस बार मैदान में नजर नहीं आएंगे। वहीं इस बार कई नए चेहरे चुनावी मैदान में देखने को मिलेंगे।

आरक्षित वार्ड का विवरण
श्रेणी-वार्ड
एससी-16 व 18
एससी महिला-9
बीसी ए-20
बीसी ए महिला-3
बीसी बी महिला-15
सामान्य वर्ग महिला-1, 6, 10 , 14
ओपन वार्ड-2, 4, 5, 7, 8,11, 12, 13,17,19

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab4 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू