Connect with us

Haryana

सांसद धर्मबीर सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर लगाया विराम, कही ये बड़ी बात

Published

on

चरखी दादरी : भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने पिछले दिनों हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा दिए बयान का खंडन किया और कहा कि चाहे कोई भी हो, समाज में मान-मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे बयानों से ताना-बाना खंडित होता है। वहीं सांसद ने विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि वह दो बार सांसद रह चुके हैं और आगामी चुनाव लोकसभा का ही लड़ेंगे। राष्ट्रीय राजनीति को छोड़कर प्रदेश की राजनीति में कोई आने का कोई विचार नहीं है।

दरअसल सांसद धर्मबीर सिंह ने विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा का गांव बौंद कलां शुभारंभ किया। सांसद ने ग्रामीणों व अधिकारियों के साथ पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम सुना और केंद्र सरकार की योजनाओं बारे अवगत करवाया। कार्यक्रम में लगाई विभिन्न विभागों की स्टालों का दादरी विधायक विधायक सोमबीर सांगवान व डीसी मनदीप कौर के साथ जायजा लिया। साथ ही बनाए गए निवारण केंद्रों पर समस्याओं के समाधान बारे निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल से संबंधित आने वाली शिकायतों का प्रमुखता से निवारण करें। उन्होंने लोगों की मौके पर ही जनसमस्याओं का निवारण भी करवाया।

कार्यक्रम के दौरान धर्मबीर सिंह ने आनलाइन योजनाओं को लेकर कुछ खामियां भी मानी और कहा कि यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों व नागरिकों की एक मंच पर सभी समस्याओं का समाधान करवाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा शुरू की योजनाओं का धरातल पर आमजन को फायदा मिल रहा है। भारत को विकसित देश बनाने की ओर प्रधानमंत्री से उठाए कदम का भविष्य में फायदा मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab33 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab42 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab53 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह