Connect with us

Delhi

16 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, 20 वर्ष कैद की सजा

Published

on

नेशनल डेस्क : हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार किये गये व्यक्ति को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई साथ ही उसपर बीस हजार जुर्माना भी लगाया। अदालत ने जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो वर्ष की अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, शहर थाना नरवाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो सितंबर 2022 को पुलिस में शिकायत दी थी कि वह 24 अगस्त अपनी पत्नी के साथ किसी काम से घर से बाहर गये थे और जब शाम को लौटे तो उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गांव सिवानी के रहने वाले मोहित उर्फ रमता ने उनकी बेटी का अपहरण किया।

पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मोहित उर्फ रमता के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा दुष्कर्म समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया, जिसपर अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग