Connect with us

Chandigarh

बीजेपी-जेजेपी सरकार के संरक्षण में बढ़ रहा नशे का कारोबार

Published

on

चंडीगढ़, 9 नवंबरः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी-जेजेपी सरकार के संरक्षण में नशे का काला कारोबार फैलता जा रहा है। जहरीली शराब, चिट्टा और सिंथेटिक नशा लगातार प्रदेश वासियों की जान ले रहे हैं। यमुनानगर में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत सरकार की नाकामी का नतीजा है। क्योंकि इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। नवंबर 2020 में अकेले पानीपत और सोनीपत में 4 दिन के भीतर 30 से ज्यादा लोगों की मौत जहरीली शराब के चलते हो गईं थीं। 3 साल पहले फरीदाबाद में 3 मौत हुईं थी। नवंबर 2022 में सोनीपत के 4 लोगों की जान जहरीली शराब के चलते चली गई थी। इतने बड़े पैमाने पर मौतों के बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की और आजतक किसी बड़े मगरमच्छ पर हाथ नहीं डाला। जांच के नाम पर सरकार द्वारा एसआईटी तो बना दी जाती है कि लेकिन उनकी जांच का नतीजा कभी सामने नहीं आता।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा को दूध-दही और खिलाड़ियों का प्रदेश माना जाता था। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही नशा कारोबारियों को संरक्षण देना शुरू कर दिया। इसके चलते धीरे-धीरे छोटे-छोटे गांव और गली-मोहल्ले तक चिट्टा, सिंथेटिक नशा और जहरीली शराब का कारोबार पहुंच गया। बीजेपी के साथ जेजेपी के सत्ता में आने पर नशे के कारोबार ने दिन दोगुनी रात चोगुनी तरक्की की। ऐसा लग रहा है मानो प्रदेश सरकार युवाओं को नशे के दलदल में फंसाने के मिशन के तहत आगे बढ़ रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग