Connect with us

Business

भारत में आईफोन के लिए बैटरी बनाएगी जापान की ये कंपनी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Published

on

बिजनेस डेस्कः जापान की इलेक्ट्रॉनिक पार्ट बनाने वाली कंपनी टीडीके कॉर्प भारत में एप्पल आईफोन के लिए लिथियम आयन बैटरी सेल्स बनाएगी। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी। एप्पल बीते कुछ वर्षों में भारत में अपने विनिर्माण गतिविधियों में तेजी से विस्तार कर रहा है, क्योंकि कंपनी के उत्पादन एक हिस्सा चीन के बाहर स्थानांतरित करना चाहती है। एप्पल ने साल 2017 में विस्ट्रॉन के साथ भारत में आईफोन की असेंबलिंग शुरू की थी। इसके बाद इसने फॉक्सकॉन के साथ भी काम शुरू किया। फिलहाल भारत में इसके 14 सप्लायर हैं।

राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि टीडीके उत्तरी राज्य हरियाणा में अपनी विनिर्माण सुविधा स्थापित करेगी। इससे करीब 1000 नए लोगों को रोजगार मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा में टीडीके की ओर से तैयार सेल्स एप्पल की लिथियम आयन बैटरी असेंबलर सनवोडा इलेक्ट्रॉनिक्स को सप्लाई की जाएगी। हालांकि खबर पर एप्पल और टीडीपी कॉर्प की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?