Connect with us

Blog

धूमधाम से चल रहा था शादी का समारोह…अचानक दो युवक कर गए बड़ा कांड, मचा हड़कंप

Published

on

आए दिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरी व लूट की बढ़ती घटनाओं से प्रतीत होता है कि उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा। अब ऐसा ही चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तरप्रदेश के बागपत से सामने आया है। दरअसल, चोरों ने बड़ी ही चालाकी से एक घर के शादी समारोह के दौरान मंडप से लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार चोर कैश और सोने-चांदी के आभूषण से भरे बैग लेकर फरार हो गए।

इस घटना की सारी वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्ज़े में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एडवोकेट रवि जैन जोकि नगर की पट्टी मेहर के रहने वाले हैं, के घर उनके बेटे की शादी को लेकर धार्मिक पूजन चल रहा था। सभी पारिवारिक सदस्य पूजन में व्यस्त थे तभी अचानक दो अज्ञात युवक मंडप में पहुंचे और मौके से 7 लाख रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग चोरी कर रफूचक्कर हो गए। जब पारिवारिक सदस्यों को बैग का ध्यान आया तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन न मिलने पर उन्हें पता लगा कि उनका सामान चोरी हो चुका है जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। परिवार वालों ने घटना की सारी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National1 hour ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab9 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab10 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab10 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान