Connect with us

Blog

Agra News: शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर युवती के आत्महत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार

Published

on

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा द्वारा शोहदों की कथित छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कथित छेड़खानी से तंग आकर युवती ने 14 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी और 27 नवंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार चल रहे दो अन्य को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रवि चाहर, आशु व उदय ठाकुर को नामजद किया था। उन्होंने बताया कि चाहर ने पीड़िता को विवाह करने का प्रस्ताव दिया था जिसे उसने ठुकरा दिया था जिसके बाद से तीनों उसे परेशान कर रहे थे।

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहनपुरा, ईदगाह निवासी उदय ठाकुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान एक ऑडियो टेप मिला है जिसमें उदय और आशु कथित तौर पर छात्रा को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि ऑडियो टेप की भी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब की उच्च शिक्षा को रोजगार और उद्योग की भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढाला जा रहा है: हरजोत सिंह बैंस

Punjab1 hour ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा

Punjab20 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab23 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab1 day ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश