Connect with us

Delhi

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, दिल्ली में रहेगा घना कोहरा, सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट

Published

on

Chilled waves

नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। यह शनिवार के मुकाबले करीब दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुई और दोपहर 12 बजे के बाद बहुत हल्की धूप निकली। पूरे दिन शीत दिवस जैसी स्थिति रही।

सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। कुछ जगहों पर रविवार को शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। सोमवार से हवाओं की दिशा बदलने की उम्मीद है। रविवार को दिल्ली में दक्षिण व उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चली। वहीं सोमवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम, उत्तर और दक्षिण-पूर्व होने की संभावना है। हवाओं की दिशाएं बदलने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public6 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News10 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public10 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public10 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल