Connect with us

Chandigarh

दिल्ली में 8 देशों के राजदूतों के साथ मीटिंग के बाद CM मान का बयान, जानें क्या कहा?

Published

on

सी.एम. मान ने आज अपने दिल्ली दौरे दौरान नीदरलैंड, ब्राजील, तुर्की व फ्रांस सहित लगभग 8 देशों के राजदूतों के साथ हुई मीटिंग को एक बड़ा कदम बताया है। सी.एम. मान ने कहा कि सभी देशों के एंबेसेंडरों के साथ उनकी बैठक हुई है तथा उन्होंने पंजाब में निवेश करने की उत्सुकता दिखाई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आज की मीटिंग रंग दिखाएगी तथा कई निवेशक पंजाब में निवेश कर सकते हैं। सी.एम. मान ने कहा कि बाहरी देशों द्वारा राज्य में निवेश के साथ-साथ पंजाब के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आने वाले समय में जो भी सरकार द्वारा नीतियां बनाई जाएंगी, वे पंजाब के लोगों के हक में ही बनेंगी। सी.एम. मान ने कहा कि मेरा मकसद पंजाब में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाना है। 

सी.एम. मान ने कहा कि इस दौरान खेती सैक्टर में आस्ट्रेलिया, ब्राजील जैसे देश पंजाब के साथ सांझेदारी करने को तैयार हैं तथा फूड प्रौसोसिंग में अपनी सांझेदारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आई.टी. सैक्टर में कई सारे देशों ने अपनी रुचि दिखाई है तथा आने वाले दिनों में मोहाली आई.टी. हब को काफी मजबूती मिलेगी। 

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में वैसे तो पहले ही बहुत सारी इंडस्ट्री पंजाब आ चुकी हैं, पर आज भी कई सारे देश पंजाब में इंडस्ट्री निवेश के लिए उत्सुक हैं। पंजाब की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को लेकर भी आज कई देशों के साथ चर्चा हुईं है तथा आने वाले समय में स्पोर्ट इंडस्ट्री को भी मजबूत बनाया जाएगा। सी.एम.मान ने कहा कि टूरिज्म सैक्टर को लेकर भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। आने वाले लोकसभा चुनावों बारे सी.एम. मान ने कहा कि पहले ही कह चुके हैं पंजाब इस बार हीरो बनेगा और इस बार 13-0 का इतिहास रचा जाएगा। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की