Connect with us

Blog

भगवान जब बुलाएंगे तो BJP भी नहीं रोक पाएगी: अखिलेश यादव

Published

on

समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री ने राम मंदिर को लेकर कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि जिसके पास निमंत्रण होगा, वहीं मंदिर जाएगा। हमारा ये पक्ष है कि भगवान जब बुलाएंगे तो बीजेपी भी नहीं रोक पाएगी। ये बुलावा भगवान राम की तरफ से नहीं बीजेपी की तरफ से है। इसी दौरान अखिलेश यादव ने राम मंदिर को भाजपा द्वारा मुद्दा बनाए जाने पर कहा कि धर्म राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकता। भारतीय जनता पार्टी को आय दोगुनी हुई कि नहीं हुई, किसान को नौकरी रोजगार मिला कि नहीं मिला, उन सवालो का जबाब भाजपा को देना पड़ेगा। इन सवालो का जबाब नहीं है, इसलिए धर्म के पीछे छुप जाति है।

अखिलेश यादव ने इण्डिया गठबंधन का साझा कार्यक्रम यूपी में तय नहीं हो पाने के सवाल पर कहा कि जहां तक गठबंधन का सवाल है, गठबंधन में पूरी जिम्मेदारी के साथ समाजवादी पार्टी साथ है। गठबंधन में किसको कहां पर लड़ना है, बहुत जल्द पता चल जायेगा। एक बात तो साफ है कि न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश कि जनता भारतीय जनता पार्टी को हटाना चाहती है। विकसित भारत का नारा देकर के गांव-गांव गाड़ियां पहुंचा करके प्रधानों के बजट का हिस्सा काट करके आप विकसित भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते। वहीं, महादेव ऐप में भूपेश बघेल का नाम चार्जशीट में आने पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग किसी को भी फंसा सकते हैं। किसी भी लीडर को कहीं भी फंसाया जा सकता है।

अग्निवीर योजना पर अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर जैसी व्यवस्था से कभी भी देश कि सुरक्षा उतनी मजबूती से नहीं हो सकती, जीतनी मजबूती से होनी चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश से बाहर समजवादी पार्टी के लोकसभा का चुनाव लड़ने पर कहा कि कहा कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन भविष्य में क्या रणनीति बनेगी उसमें तय करेंगे। वहीं, एक सवाल के जबाब पर अखिलेश यादव ने कहा कि कल क्या होगा ये सवाल नहीं है, सवाल ये है कि चीन आपके घर में घुस रहा है। चीन कि सीमा पर आपका जो मेमेरियल बना था 1962 में जिन जवानों ने जिन लोगों ने शहीद हो करके भारत कि सीमाओं कि रक्षा कि थी क्या उस मेमोरियल को नहीं तोड़ दिया गया । चीन कि फ़ौज क्या भारत के अंदर नहीं आ गई। ओस सवाल का जबाब है किसी के पास? आप सीमा कि सुरक्षा नहीं कर पा रहे है और आप सी ए ए ला रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 minutes ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab45 minutes ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

National50 minutes ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल

Punjab53 minutes ago

गवर्नर से अपील की कि वे तुरंत ऑर्डिनेंस को मंज़ूरी दें और सालों से इंतज़ार कर रहे हज़ारों आउटसोर्स कर्मचारियों को इंसाफ़ दिलाएं: हरपाल सिंह चीमा

Punjab56 minutes ago

छात्रों को जीत की बधाई, पेपर लीक मामलों में सख्त कानून बने – मनप्रीत सिंह इयाली

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की