Connect with us

Punjab

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना: थाना प्रभारी लखविंदर सिंह

Published

on

सुल्तानपुर लोधी : गुरु की नगरी सुल्तानपुर लोधी के बाजारों में ट्रैफिक जाम होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब पुलिस की ओर से लोगों की सुविधा को मुख्य रखते हुए अपनी नई राजनीति बना ली। जिसमें दुकानों के बाहर गाड़ियां खड़ी करने वालों पर पुलिस की ओर से जुर्माना व उनके चालान काटे जाएंगे और पुलिस की ओर से आर्य समाज चौक व चोपड़ा कलैक्शन के बाहर खाली पड़ी जगह पर बेरिगेड भी लगा दिए गए हैं।

इस दौरान थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि डी.एस.पी. बबनदीप सिंह के दिशा-निर्देशों पर हमारी ओर से संगत की सुविधा को मुख रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उहोंने कहा कि खाली पड़ी जगह पर लोग गाड़ियां पार्क कर चले जाते थे। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती थीं, लेकिन अब सुल्तानपुर लोधी थाने की पुलिस ने ट्रैफिक के लिए अपना रूट प्लान तैयार कर लिया है और पुलिस की ओर से 2 जगहें चिन्हित की गई हैं। जहां लोग अपने वाहन पार्क कर सकते।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति या श्रद्धालु बाजार में आते हैं, वे अपने वाहन बिजली घर व पुरानी सब्जी मंडी में पार्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और चालान भी काटा जाएगा। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने को भी कहा।

इस दौरान क्यू.आर. टीम के इंचार्ज ए.एस.आई. शिंगारा सिंह, ए.एस.आई. जसपाल सिंह की ड्यूटी लगाई गई है कि यदि कोई वाहन बिना बताए लगाकर जाता है। उसको 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और चालान भी काटे जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab21 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab21 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab22 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश