Connect with us

National

केरल में कोरोना के 115 नए केस, संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कही यह बात

Published

on

तिरुवनंतपुरमः केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,749 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में मंगलवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में संक्रमण के 142 नए मामले सामने आए, जिसमें से केरल में ही कोविड-19 के 115 नए मरीज मिले। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। 

उन्होंने कहा कि नवंबर में भी कोविड-19 के ​​मामलों में वृद्धि हुई थी और उसके बाद उठाए जाने वाले उपायों की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंत्री स्तर की बैठकें आयोजित की गईं। मंत्री ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि संक्रमण के लक्षण दिखाने वाले लोगों की जांच करने और उनके नमूने जीनोमिक अनुक्रमण के लिए भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘जेएन.1′ के पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र ने राज्यों से आवश्यक कदम उठाने को कहा है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज