Connect with us

Entertainment

धर्मेंद्र का पहला साइनिंग फिल्म अमाउंट 51 रुपये था, और अब है करोड़ों के मालिक

Published

on

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने 63 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पिछले 6 दशकों से फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं और आज भी फिल्मों में काफी सक्रिय हैं। धर्मेंद्र हर साल 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत कितने पैसे से की थी और अब वह कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म ‘दिल वी तेरा और हम भी तेरे’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एक बार शो ‘डांस दीवाने 3’ में एक्टर ने बताया था कि उन्हें फिल्म साइन करने के लिए सिर्फ 51 रुपये मिले थे. उन्होंने बताया कि ‘दिल वी तेरा और हम भी तेरे’ को तीन प्रोड्यूसर मिलकर बना रहे थे, इसलिए जिस दिन धर्मेंद्र फिल्म साइन करने गए तो तीनों ने मिलकर उन्हें 17-17 रुपये दिए। इस तरह धर्मेंद्र का पहला साइनिंग अमाउंट 51 रुपये था।

धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ शोहरत हासिल की बल्कि खूब दौलत भी कमाई। धर्मेंद्र की कुल संपत्ति 450 करोड़ रुपये बताई जाती है। धर्मेंद्र का लोनावला में 100 एकड़ में फैला फार्महाउस है। वह इसी जगह पर खेती भी करते हैं. इस फार्महाउस में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं. धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फार्महाउस की झलकियां दिखाते रहते हैं।

धर्मेंद्र के पास महाराष्ट्र में 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। उन्होंने राज्य में कृषि और गैर-कृषि भूमि पर 88 लाख रुपये और 52 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है। 2015 इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र ने लोनावाला में अपने फार्महाउस के पास 12 एकड़ में 30-कॉटेज रिसॉर्ट बनाने के लिए एक रेस्तरां श्रृंखला के साथ साझेदारी की है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

Punjab24 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 day ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab1 day ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab1 day ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की