Connect with us

Chandigarh

सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, जानें क्या बोले…

Published

on

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के सदन की कार्यवाही के दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सभी वर्ग के छात्रों को सहायता प्रदान की जा रही है।

अकाली विधायक डॉ सुखविंदर कुमार सुखी ने सवाल किया कि शहीद भगत सिंह नगर के 3 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि अगर कोई बच्चा अच्छे स्कूल में जाना चाहता है तो उसके लिए क्या बजट रखा गया है। हरजोत सिंह बैंस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मार्च, 2022 से पहले पंजाब के 20,000 स्कूलों में से 3500 स्कूलों में कोई अध्यापक नहीं थे या सिंगल अध्यापक थे, आज उनकी संख्या 600 से भी कम रह गई है और मार्च, 2024 में पंजाब पूरे देश का पहला राज्य होगा, जहां कोई भी स्कूल अध्यापक के बिना या सिंगल टीचर नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि खटकड़ कला स्कूल का नाम बदलकर शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह रखा गया है। उन्होंने कहा कि विधायक सुखी का स्कूल बंगा में है, जो कि 1920 में बना था और करोड़ों रुपये खर्च कर बंगा के स्कूल ऑफ एमिनेंस को शानदार बना रहे हैं। हम स्कूल ऑफ एमिनेंस में आरक्षण नीति लेकर आए है, ताकि गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। बैंस ने कहा कि पंजाब का कोई भी कॉन्वेंट स्कूल मेरे स्कूल ऑफ एमिनेंस के बच्चों का मुकाबला नहीं कर सकता। पंजाब देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां 20 हजार के 20,000 स्कूलों में 31 मार्च, 2024 तक वाई-फाई लगेगा और 4 हजार स्कूलों में ये लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 20 हजार स्कूलों में से 8 हजार स्कूलों की चारदिवारी का काम हो रहा है और हर स्कूल में कोई ना कोई काम चल रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab9 minutes ago

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

Punjab23 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab23 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab23 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab24 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की