Connect with us

Chandigarh

मूलभूत सुविधाओं को मोहताज हरियाणा के स्कूल, सरकार की प्राथमिकता शिक्षा नहींः सुशील गुप्ता

Published

on

Sushil Gupta

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा अपनी पार्टी के लिए फाइव स्टार ऑफिस बना रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के हालत खस्ता है। उन्होंने कहा कि अब तो शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा के कारनामे खुल कर सामने आने लगे हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में मूल-भूत सुविधाएं न मिलने पर सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए शिक्षा विभाग पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने स्कूलों की कितनी दुर्दशा की है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और खुले में शौच मुक्त भारत जैसे नारे दे रही है, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में शौचालय व पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। इन सुविधाओं के लिए स्कूली बच्चों को मजबूरन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शौचालय, पीने के पानी, बिजली कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वहीं शिक्षा विभाग ने 10,675.99 करोड़ रुपये की ग्रांट को बिना उपयोग किये सरकार को वापस भेज दिया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोर्ट के सामने सिर्फ आंकड़ों का खेल खेल रही है। धरातल पर कोई काम नहीं कर रही। एक तरफ भाजपा सरकार ”स्वच्छ भारत मिशन” का नारा देते हुए हर घर में शौचालय उपलब्ध करवाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में यह हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणा की जनता को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ हर क्षेत्र में सुविधाएं देने में विफल साबित हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab10 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab11 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की