Connect with us

Punjab

Jalandhar बस अड्डे पर एक बार फिर खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से कर्मी पर हमला

Published

on

जालंधर : बस अड्डे पर आज दूसरे फिर खूनी झड़प होने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार एक कर्मी पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सवारियों को चढ़ाने को लेकर झड़प हो गई और हमलावरों ने कर्मी पर तेजधार हथियारो से वार कर दिया। घायल की पहचान विक्की के रूप में हुई है। इस दौरान उसके सिर व बाजू पर गंभीर चोटें लगी हैं।

पीड़ित विक्की ने बताया कि वह काउंटर नंबर 26 पर सवारियों को बस में चढ़ा रहा था। इतने में 20-30 हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल ने बताया कि हमला करने वालों में मनी, जिंदा, गोपी, बुद्धू अन्य कई अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

बता दें कल भी बस अड्डे पर खूनी झड़प हुई थी। बीते दिन बस अड्डे पर पटियाला हाईवे बस सर्विस के अड्डा इंचार्ज हरिंदर जीत सिंह निवासी लधेवाली पर हमला कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया गया था। इस दौरान उसका अंगूठा कट गया था। हरिंदरजीत सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस अड्डा चौकी की पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हमला करने वालों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल ने जोद्दा, गोपी, नच्छर सहित 10 अज्ञात लोगों के पर आरोप लगाए। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National3 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National3 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab5 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab5 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं