Connect with us

Blog

पाकिस्तान भेज रहा था सेना की खुफिया जानकारी, यूपी ATS ने लखनऊ से ISI के एजेंट को किया गिरफ्तार

Published

on

ISI agent Arrest

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) को सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने इसकी जानकारी दी। एटीएस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एटीएस ने व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के आरोपी शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान को इसी साल 25 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इसी मामले की जांच के दौरान लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके के रहने वाले वसीउल्लाह नामक व्यक्ति का भी नाम सामने आया था। वसीउल्लाह ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर शैलेश तथा अन्य आईएसआई एजेंटों को उनकी जासूसी की गतिविधियों के लिए अपने खाते का दुरुपयोग कर रुपए भेजे थे।

ISI को सेना से जुड़ी जानकारी देने के मामले में एक और गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने वसीउल्लाह को इस मामले में बुलाकर गहन पूछताछ की तो उसने यह स्वीकार किया कि धन के लालच में वह इस एजेंट की साजिश में शामिल हुआ और एजेंट के कहने पर अपने बैंक खाते का दुरुपयोग करते हुए शैलेश तथा अन्य आईएसआई एजेंटों को जासूसी करने के एवज में धन भेजा था। उन्होंने बताया कि वसीउल्लाह को सोमवार को भारतीय दंड विधान और गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की सुसंगत धाराओं के के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 नवंबर को मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शाम साढ़े 4 बजे मथुरा आयेंगे। संत मीराबाई जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ ही वह संत मीरा बाई के सम्मान में एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके अलावा वे इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक भी होगा। संत मीराबाई भगवान कृष्ण के लिए अपनी भक्ति के लिए विख्यात हैं। उन्होंने कई भजनों और छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab19 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab19 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab20 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab20 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की