Connect with us

Punjab

महानगर में डेंगू का प्रकोप जारी, 2 की मौत, इतने नए मामले आए सामने

Published

on

लुधियाना : महानगर में डेंगू के चल रहे प्रकोप के कारण दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग में मृतक मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि इन मरीजों में से एक मरीज न्यू किचलु नगर, प्रताप सिंह वाला का रहने वाला था जबकि दूसरा मृतक मरीज न्यू शिवपुरी इलाके का रहने वाला था। चंद अस्पतालों से मिलने वाली रिपोर्ट्स के आधार पर सिविल सर्जन डा. हतिंदर कौर ने डेंगू के मामलों की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जिले में 26 मामले डेंगू ज्वर से पॉजिटिव आए हैं, जिनमें 22 मरीज शहरी क्षेत्र से संबंधित हैं और 04 मामले ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 920 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। वर्तमान में जिले में 120 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पताल में उपचाराधीन है, जिनमें से 90 मामले शहरी क्षेत्र और 30 मामले ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डी.एम.सी.  अस्पताल में 80 मरीज, दीप अस्पताल में 21, जीटीबी  अस्पताल में 3, ग्लोबल अस्पताल में 2, एस.पी.एस.  अस्पताल में 4, सी.एम.सी.  अस्पताल में 09 और सिविल अस्पताल में 1 मरीज का इलाज चल रहा है। उन्होंने डेंगू मौतों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में 2 संदिग्ध डेगू मौतों की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में संदिग्ध डेगू मौतों की संख्या 17 हो गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
public19 minutes ago

नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल

Punjab31 minutes ago

मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान

Punjab35 minutes ago

री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल

Punjab42 minutes ago

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Punjab47 minutes ago

₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त , ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिनों में 68,850 से अधिक तस्कर गिरफ़्तार