Connect with us

National

राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय मूल की राजनयिक कमला शिरीन लखधीर को इंडोनेशिया में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया

Published

on

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की राजनयिक कमला शिरीन लखधीर को इंडोनेशिया में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, लखधीर हाल ही में राज्य विभाग की कार्यकारी सचिव थी। उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक विदेश विभाग में सेवा की है। लखधीर के पिता नूर, 1940 के दशक में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में पढ़ने के लिए मुंबई से अमेरिका चले आए थे।

इससे पहले, लखधीर ने 2009 से 2011 तक उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में अमेरिकी महावाणिज्यदूत तथा 2017 से 2021 तक मलेशिया में राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वह 1991 में विदेश सेवा में शामिल हुई थी तथा उन्होंने दक्षिण पूर्व एशियाई मामलों के कार्यालय के निदेशक के रूप में कार्य किया, जिसमें इंडोनेशिया के साथ अमेरिकी संबंधों की जिम्मेदारी भी शामिल थी। बयान के मुताबिक, अपने करियर की शुरुआत में वह पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के ब्यूरो में ताइवान समन्वय स्टाफ की उप समन्वयक थीं।

इसके अलावा उन्होंने चीन, इंडोनेशिया और सऊदी अरब में भी अपनी सेवाएं दी है। नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन डिप्लोमेसी में प्रकाशित एक साक्षात्कार में लखधीर ने कहा था कि वह वेस्टपोर्ट, कनेक्टिकट में पली-बढ़ीं और अपने माता-पिता की वजह से अंतरराष्ट्रीय करियर बनाने के लिए प्रेरित हुईं। 1986 में हार्वर्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने दो साल तक चीन में अध्यापन कार्य किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 mins ago

मोगा में CM भगवंत मान ने बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन, विपक्ष पर साधा निशाना

Punjab33 mins ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Punjab48 mins ago

PRTC सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

Punjab17 hours ago

दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu

National17 hours ago

AAP नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की