Connect with us

National

Punjab MC Elections: पंजाब में नगर निगम चुनावों का बजेगा बिगुल, 15 नवंबर से पहले होंगे चुनाव

Published

on

पंजाब में नगर निगम चुनावों का बिगुल बजने वाला है। पंजाब में पांच नगर निकायों के चुनाव नवंबर के पहले पखवाड़े में होंगे। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। ये पांच नगर निगम अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा हैं। अधिसूचना में कहा गया, ”पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 की धारा 7-ए के तहत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर पंजाब के राज्यपाल यह निर्देश देते हैं कि इस अधिसूचना में उल्लिखित नगर निगमों के सदस्यों को चुनने के लिए आम चुनाव का आयोजन नवंबर, 2023 के पहले पखवाड़े में होगा।

1 से 15 नंवबर के बीच होंगे चुनाव
पंजाब में 39 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव भी एक से 15 नवंबर के बीच होने हैं। इसके लिए अधिसूचना अगस्त में जारी की गई थी। 12 नवंबर को दीपावली का त्योहार है, लिहाजा चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह में होने की ज्यादा संभावना हैं.पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को भी प्रदेश में पांच नगर निगमों में चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा है।

इसके साथ ही राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अगस्त महीने में जारी किए गए आदेशों के बाद पंजाब सरकार इन चुनावों को लेकर हरकत में आ गई है। इसके साथ ही वार्ड बंदी का काम तेज कर दिया गया है। 

चुनाव आयोग लेगा अंतिम फैसला
आपको बता दें कि पंजाब में दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच 34 नगर परिषदों और नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी चुनाव आयोग के अंतिम फैसले के बाद ही नगर निगम के चुनावों की तारीख तय हो पाएगी. उसी तारीख को चुनाव कराए जाएंगे। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा जिलों में जनवरी 2023 से स्थानीय निकाय चुनाव पेंडिंग चल रहे हैं. वहीं फगवाढ़ा को नगर निगम बनाए जाने के बाद अभी चुनाव तक चुनाव नहीं हो पाए है। यानि अब पंजाब में एक बार फिर सियासी पारा गरमाने वाला है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 mins ago

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

Punjab20 mins ago

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

Punjab49 mins ago

सेवानिवृत्त IAS अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

Punjab59 mins ago

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

Punjab18 hours ago

दिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर के BnB में 21 मौतें, 6 कमरों की अनुमति पर चल रहे थे 25 कमरे