Connect with us

National

भाजपा समर्थकों का आप के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल के इस्तीफे की रखी मांग

Published

on

sachdeva

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के कुछ कार्यकर्ताओं और संगठन के नेताओं ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और उनकी सरकार में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू) स्थित आप कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर ही रोक लिया।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “हम भ्रष्ट केजरीवाल सरकार के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली को लूटा है। भाजपा तब तक पीछे नहीं हटेगी, जब तक केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे देते।” भाजपा केजरीवाल सरकार के खिलाफ “शराब घोटाला” सहित भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है। शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के संसद सदस्य संजय सिंह जेल में बंद हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab40 seconds ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab24 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab2 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab2 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े