Connect with us

Haryana

Kailaram: घनी धुंध में सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत, अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज

Published

on

Kailaram गांव के पास नेशनल हाईवे 152 डी पर शुक्रवार रात घनी धुंध के कारण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Table of Contents

हादसे का विवरण

Kailaram के पूर्व सरपंच नाथूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी की रात वह नेशनल हाईवे 152 डी पर अपनी कबाड़ी की दुकान के सामने अलाव सेंक रहे थे। इस दौरान उनके गांव के 56 वर्षीय बुजुर्ग फूल कुमार भी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद जब फूल कुमार सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति और लापरवाही से चल रही सफेद रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में फूल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी रही और शनिवार रात उनकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई संजय कुमार को सौंपी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार कार चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab3 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं

Punjab4 hours ago

भाजपा का कानूनी सलाहकार नशे के साथ पकड़ा गया, भाजपा नेताओं ने पंजाब में सीधे तौर पर नशे बेचने शुरू कर दिए है: हरपाल सिंह चीमा

Punjab21 hours ago

अकाली-भाजपा शासन के दौरान पंजाब ने नशे की सबसे बड़ी मार झेली: चीमा