Connect with us

Haryana

घर में घुसकर व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग, घायल व्यक्ति पर 17 केस हैं दर्ज

Published

on

चरखी दादरी : जिले के गांव हुई में बीती रात एक व्यक्ति पर रंजिशन अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के पेट में एक गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 5 चले हुए व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव हुई निवासी चंद्रभान बीती रात गांव के मंदिर सामने स्थित मकान से कुछ दूरी पर बने कमरे पर मौजूद था। बाद में वह गांव के एक व्यक्ति के साथ मंदिर के समीप ही गली में खड़ा था। उसी दौरान पिकअप डाला पर बनी पशु एंबुलेंस वहां पहुंची और उसमें से उतरे हथियार बंद करीब चार-पांच लोगों ने चंद्रभान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे वह जान बचाकर गली में भाग गया। इस दौरान एक गोली उसके पेट में लगी है। जिसके बाद उसे बाढ़ड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम रात को ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। बाढड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने फोन पर बताया कि पिकअप डाला एंबुलेंस में पहुंचे बदमाशों द्वारा हुई निवासी चंद्रभान पर करीब कई राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस को घटनास्थल से 3 खोल व 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। घायल चंद्रभान के चचेरे भाई जगबीर की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल पर 17 अपराधिक केस दर्ज हैं और उस पर रंजिशन हमला हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog27 mins ago

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

Blog41 mins ago

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 hour ago

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Punjab1 hour ago

स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने का न्यौता, SGPC में पारदर्शिता औऱ जवाबदेही की मांग 

Punjab20 hours ago

किला रायपुर ओलिंपिक से CM मान का लोगों को संदेश:लुधियाना में बोले- 12 साल बाद बैलगाड़ी दौड़ शुरू करवाई, गांव में एकता रखो

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची