Connect with us

World

जापान ने 56 अरब डॉलर के रक्षा बजट को दी मंजूरी

Published

on

इंटरनेशनल डेस्क. जापान के मंत्रिमंडल ने 2024 के लिए 56 अरब अमेरिकी डॉलर की रक्षा बजट योजना को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत से अधिक है। मार्च से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए 7.95 हजार अरब येन के बजट से उत्तर कोरिया और चीन तक मार करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों की तैनाती में तेजी आएगी और सेना एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान और अन्य अमेरिकी हथियारों के साथ अपनी ताकत को मजबूत कर सकेगी।


जापान की सेना अपने सहयोगियों के साथ मिलकर और आक्रमक रुख अपना रही है। जापान का वित्तवर्ष मार्च से शुरू होता है और प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सरकार ने पांच साल के सैन्य शक्ति निर्माण कार्यक्रम की घोषणा की थी। वित्त वर्ष 2024 इस योजना का दूसरा साल होगा। जापान केवल आत्मरक्षा के लिए सैन्य बल की नीति पर चल रहा था, जिसे बदलकर अब वह अपनी ताकत को मजबूत कर रहा है।

जापान ने अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने के लिए 2027 तक 43 हजार अरब येन (300 अरब अमेरिकी डॉलर) खर्च करने की योजना बनाई है। इसी के साथ जापान, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा, जो अपनी सेना पर सबसे अधिक खर्च करता है।


जापान ने अगले साल के रक्षा बजट में लगभग 734 अरब येन (5.15 अरब अमेरिकी डॉलर) टाइप-12 क्रूज़ मिसाइलों और अमेरिका निर्मित टॉमहॉक्स के साथ-साथ अगली पीढ़ी की लंबी दूरी की मिसाइलों के विकास के लिए रखा है। जापान 3,000 किलोमीटर (1,864 मील) की रेंज वाली हाइपरसोनिक निर्देशित मिसाइलों के विकास के लिए 80 अरब येन (56.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक खर्च करेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग