Connect with us

World

बेघर व्यक्ति ने 25 वर्षीय छात्र की कर दी हत्या, सिर पर हथौड़े से 50 बार किया वार

Published

on

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका में जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र के सिर पर करीब 50 बार हथौड़े से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। दिल दहला देने वाली यह घटना कैमरे में रिकार्ड हो गई जिसमें हमलावर जूलियन फॉकनर हाल में एमबीए करने वाले भारतीय छात्र विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार करते नजर आ रहा है।

भारतीय दूतावास ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम उस भयानक, क्रूर और जघन्य घटना से बहुत दुखी हैं जिसमें भारतीय नागरिक/छात्र विवेक सैनी की मौत हो गयी और कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा करते हैं। ऐसी जानकारी है कि अमेरिकी प्राधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।” उसने कहा कि दूतावास ने घटना के तुरंत बाद सैनी के परिवार से संपर्क किया और शव को भारत भेजने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है।

‘एम9 न्यूज चैनल’ ने रविवार को बताया कि सैनी, उस स्टोर में अंशकालिक क्लर्क के तौर पर काम करता था जहां फॉकनर ने शरण ली हुई थी। चैनल ने कहा कि सैनी ने फॉकनर की मदद करते हुए उसे चिप्स, कोक, पानी और ठंड से बचने के लिए एक जैकेट भी दी थी लेकिन बाद में सुरक्षा संबंधी चिंता के कारण उसने फॉकनर से वहां से जाने का अनुरोध किया। सैनी ने फॉकनर से कहा कि यदि वह वहां से नहीं गया तो वह पुलिस की मदद लेगा।

सैनी 16 जनवरी को अपने घर जा रहा था तभी फॉकनर ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉकनर को सैनी के शव पर खड़े पाया। बीटेक की पढ़ायी पूरी करने के बाद दो साल पहले अमेरिका आए सैनी ने हाल में ‘बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी। हरियाणा में रह रहा सैनी का परिवार इस निर्मम घटना के बाद से शोक में है। उसके पिता गुरजीत सिंह और मां ललिता सैनी इस घटना के बारे में किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National7 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab8 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National8 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics10 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab12 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल