Connect with us

Uttar Pradesh

UP: तेज आंधी-बारिश और ओलों से तबाही, सीएम योगी ने दिए तत्काल राहत कार्यों के आदेश।

Published

on

UP के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की वजह से कम से कम चार लोगों की जान चली गई और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। औरैया, अलीगढ़ और बहराइच जिलों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार मौतों की जानकारी सामने आई है। बहराइच में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि अलीगढ़ में पेड़ गिरने की चपेट में आने से एक किसान की जान चली गई। वहीं, कई इलाकों में आंधी और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

घायलों का समुचित उपचार कराया जाएः सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि का वितरण किया जाए व घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

नुकसान का आकलन कर भेजें रिपोर्टः योगी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अधिकारी सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता के साथ जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग