Connect with us

Uttar Pradesh

Gorakhpur में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और दो बेटियों समेत 5 की मौत, 3 घायल

Published

on

उत्तर प्रदेश के Gorakhpur के मोहद्दीपुर इलाके में बीती रात भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात 12 बजे हुआ, जब तीन बाइकें आपस में टकरा गईं और तीसरी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा भिड़ी। मृतकों में एक पिता, उसकी दो मासूम बेटियां और दो अन्य युवक शामिल हैं। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मोहद्दीपुर के रहने वाले विक्रांत अपनी पत्नी निकिता और तीन बच्चों के साथ बाइक से बिजली कॉलोनी जा रहे थे। इसी दौरान कूड़ाघाट की ओर से आ रही सूरज और मोनू की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक तीसरी बाइक सवार चिनमयानंद भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से टकरा गया और अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ा।

मृतकों की पहचान
हादसे में विक्रांत, उनकी दो साल की बेटी लाडो, एक साल की बेटी परी, रुस्तमपुर निवासी मोनू चौहान और बेतियाहाता निवासी सूरज की मौत हो गई। विक्रांत की पत्नी निकिता और पांच साल के बेटे अंगद को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीसरी बाइक सवार चिनमयानंद भी घायल है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां निकिता और अंगद की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन ने दिए इलाज के निर्देश
डीएम और एसएसपी ने रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके इलाज के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों में गम और आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा की कमी के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab42 mins ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab47 mins ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े

Punjab54 mins ago

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के विकास को बल मिलेगा: संजीव अरोड़ा

Punjab1 hour ago

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — Manish Sisodia

National17 hours ago

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा:CM भगवंत सिंह मान