Connect with us

Uttar Pradesh

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

Published

on

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यूपी दिवस समारोह के लिए लखनऊ पहुंचे और 24-26 जनवरी तक चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया. हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए एक जनपद, एक व्यंजन (ODOC) योजना की शुरुआत भी की. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की.

संबोधन के दौरान अमित शाह ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद भी कर दिया. शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं. ये आपका कल्याण नहीं सकती हैं. 2027 में ऐसी पार्टियों को रिजेक्ट कर एक बार फिर बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं. उन्होंने कहा कि यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “एक समय था जब उत्तर प्रदेश को मजदूरों का सोर्स राज्य माना जाता था. प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद ये बदला है. आज, यह भारत की अर्थव्यवस्था की ड्राइविंग फोर्स बन गया है. कांग्रेस, SP और BSP ने इसे ‘बीमारू’ राज्य बना दिया था. BJP सरकार ने इसे एक ब्रेकथ्रू राज्य में बदल दिया, और अब विकास हर शहर और गांव तक पहुंच गया है.” इस दौरान शाह ने यूपी की वंशवादी राजनीति पर भी निशाना साधा. शाह इशारों-इशारों में सपा और बसपा पर वंशवादी राजनीति का आरोप लगाते जमकर बरसे.

यूपी भारत की धड़कन और आत्मा

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है. इसी तरह सीएम योगी ने यूपी को विकसित बनाने का संकल्प लिया है. 15 अगस्त, 2047 को जब देश की आजादी की सदी मनाई जाएगी, तब यूपी विकसित बनेगा. विकसित भारत का अहम राज्य है. हम आज इस संकल्प दोहराते हैं. यूपी भारत की धड़कन और आत्मा है। देश के विकास का इंजन भी बन रहा है.

उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन

शाह ने आगे कहा कि अब मैं पूरी तरह से कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन भी बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये वही प्रदेश है, जहां राम भगवान, कृष्ण भगवान, महावीर भगवान, बुद्ध कई सारे युग परिवर्तन इस भूमि को पवन किया है. आज मैं प्रेरणा स्थल पर पहली बार आया हूं. इन महानुभावों की आसमान को छूने वाली मूर्ति और सभी सुविधापूर्ण प्रेरणा स्थल को देखकर मैं सीएम योगी और दोनों उप-मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को बहुत-बहुत साधु वाद देता हूं.

सीएम योगी ने पढ़ा पीएम मोदी का बधाई संदेश

वहीं, इससे पहले, CM योगी ने कहा कि आज हम यूपी के 77 में स्थापना दिवस के अवसर पर सभी 75 जिलों में हर पूरे राज्य में यह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. 2018 में पहली बार यूपी की स्थापना दिवस मनाया गया. उस समय राजपाल के रूप में राम नायक थे. प्रधानमंत्री की मौजूदगी में तब हमने एक जिला एक उत्पादन का संकल्प शुरू किया था. आज हम नया संकल्प वन जिला वन व्यंजन का अभियान शुरू करने जा रहे हैं.

इसके बाद सीएम योगी ने पीएम मोदी का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया. इसके बाद डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने 2017 में यूपी में भाजपा की जीत का श्रेय शाह को दिया और जनता से अपील की कि 2027 में भाजपा सरकार फिर से विजयी बनाएं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

Punjab3 hours ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National4 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab16 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab16 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग