Connect with us

Uttar Pradesh

Hathras में हादसे में 7 की मौत, मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की

Published

on

उत्तर प्रदेश के Hathras जिले में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत बरेली-मथुरा मार्ग पर स्थित गांव जैतपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कंटेनर ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप मैजिक में सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायलों का संबंध थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई से था। वे सभी कैंसर पीड़ित एक बुजुर्ग रिश्तेदार को देखने के लिए एटा के गांव नगला इमिलिया जा रहे थे।

इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि हाथरस में मथुरा-कासगंज हाइवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और जिला प्रशासन को राहत कार्यों को तेज़ी से संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उचित इलाज सुनिश्चित करने की बात कही।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab37 mins ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab42 mins ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े

Punjab49 mins ago

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के विकास को बल मिलेगा: संजीव अरोड़ा

Punjab59 mins ago

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — Manish Sisodia

National17 hours ago

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा:CM भगवंत सिंह मान