Connect with us

Uttar Pradesh

Bareilly में 22 वर्ष युवती को उतारा मौत के घाट, सड़क किनारे मिला शव

Published

on

Bareilly के हाफिजगंज थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती की सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इतना ही उस युवती की बायें हाथ की अंगुलियां भी कटी हुईं हैं। बतादे की सोमवार सुबह उसका शव सड़क के किनारे भरे पानी में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटना वाली जगह पर पहुंच गए। वहीं परिवार वालो ने हाफिजगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। फुफेरी बहन ने किराना व्यापारी व उसकी पत्नी पर कार से अगवा कर हत्या का आरोप लगाया। एसपी उत्तरी के समझाने पर परिजन शांत हुए, तब जाकर तीन घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बतादें की नवाबगंज के गांव सरदार नगर निवासी लक्ष्मी (22) वर्ष पुत्री धर्मपाल अपनी फुफेरी बहन सपना के साथ रविवार शाम स्कूटी से बरेली के मॉल में शॉपिंग करने गई थी। रात सात बजे दोनों स्कूटी से घर आ रही थीं। सपना के मुताबिक हाफिजगंज क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर उनकी स्कूटी के पास एक कार रुकी। कार में नवाबगंज के किराना व्यापारी मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी बैठे थे।

उन्होंने स्कूटी से लक्ष्मी को उतारकर अपनी कार में बैठा लिया। लक्ष्मी ने सपना से कहा कि कुछ देर रुको, अभी आती हूं। कहकर वह चली गई। जब काफी देर तक लक्ष्मी वापस नहीं आई तब सपना ने उसके परिवारवालों को सूचना दी। भाई अरुण व सपा समेत परिवारवाले थाना हाफिजगंज पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कर ली। जबकि परिवारवालों का आरोप है कि वह पुलिस से लक्ष्मी के अपहरण की बात कह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। सोमवार सुबह सात बजे राहगीरों ने फैजुल्लापुर मार्ग किनारे गड्ढे में भरे पानी में युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव निकालकर पहचान कराई तो पता लगा कि शव लक्ष्मी का है। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी पर अपहरण व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पर शिकायत को हल्के में लेने का आरोप लगाया गया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी, नवाबगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। एसपी उत्तरी ने कहा कि मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी की तलाश में टीमें लगी हैं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। उनसे पूछताछ के बाद ही सच्चाई पता लगेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग