Connect with us

Sports

टॉस की तरह क्या इंडिया वर्ल्ड कप को कर पाएगी अपने नाम

Published

on

कुछ ही देर में शुरू होने वाला है इंडिया और नूज़ीलैंड के बिच मैच. और इसी बिच दोनों टीम में टॉस भी हो गया है | बता दे की रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सेमीफाइनल से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले गए हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है.. मैच से पहले पिच पर से घास हटा दी गई है. ऐसे में शायद यहां बड़ा स्कोर देखने को ना मिले. टूर्नामेंट की बात करें, तो वानखेड़े में पहली बार में औसतन 350 से अधिक रन बनते हैं. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और अपने सभी 9 मैच जीते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीम अपने इस प्रदर्शन को जारी रखेगी. दूसरी ओर केन विलियम्सन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम ने अपने शुुरुआती चारों मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद लगातार 4 हार के बाद टीम की लय बिगड़ गई थी. लेकिन कीवी टीम ने अंतिम मैच में जीत के साथ नॉकआउट राउंड में जगह बनाई. भारतीय टीम पिछले 2 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी. ऐसे में देखना होगा कि क्या 12 साल से फाइनल में पहुंचने का इंतजार आज खत्म होता है या नहीं. अब देखना होगा की कोनसी टीम वर्ल्ड कप को अपने नाम करती है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab20 mins ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Punjab35 mins ago

PRTC सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

Punjab17 hours ago

दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu

National17 hours ago

AAP नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

National18 hours ago

मोगा की रैली में CM मान का ऐलान:‘30 दिन तकसीम’ योजना शुरू; आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख; 2027 के लिए मांगा जनादेश