Connect with us

Sports

Bharatiya Test Team में किस Stateके कितने Players? UP से सबसे ज्यादा Players, जानिए पूरी लिस्ट

Published

on

टीम इंडिया की टेस्ट टीम में खिलाड़ियों का चयन सिर्फ उनकी प्रतिभा पर नहीं, बल्कि पूरे देश की विविधता को भी दिखाता है। देश के अलग-अलग कोनों से आए खिलाड़ी आज भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं। कोई पंजाब की गलियों से निकला है, तो कोई तमिलनाडु की मिट्टी से। आइए जानते हैं किस राज्य से कितने खिलाड़ी आते हैं और किस राज्य का दबदबा सबसे ज्यादा है।

यूपी से सबसे ज्यादा खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश (UP) भारतीय टेस्ट टीम का टैलेंट हब बन चुका है।

  • यशस्वी जायसवाल – बदोही, उत्तर प्रदेश
  • ध्रुव जुरेल – आगरा, उत्तर प्रदेश
  • कुलदीप यादव – उन्नाव, उत्तर प्रदेश

यूपी से कुल 3 खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वहीं, ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड में हुआ, लेकिन उनके परिवार की जड़ें भी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं।

गुजरात से आए हैं स्टार बॉलर और ऑलराउंडर

  • रवींद्र जडेजा – जामनगर, गुजरात
  • जसप्रीत बुमराह – अहमदाबाद, गुजरात

गुजरात से आए ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के पिलर माने जाते हैं। जडेजा अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और बुमराह आज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं।

कर्नाटक का भी दमदार योगदान

  • केएल राहुल – मंगलौर, कर्नाटक
  • प्रसिद्ध कृष्णा – बेंगलुरु, कर्नाटक

कर्नाटक से आने वाले ये दोनों खिलाड़ी टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मजबूती देते हैं।

तमिलनाडु के प्लेयर्स का जलवा

  • साई सुदर्शन – चेन्नई, तमिलनाडु
  • वॉशिंगटन सुंदर – चेन्नई, तमिलनाडु

चेन्नई से आने वाले ये दोनों खिलाड़ी भारत की टेस्ट टीम में नई एनर्जी और बैलेंस ला रहे हैं।

पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के खिलाड़ी

  • शुभमन गिल – फाजिल्का, पंजाब (टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान)
  • करुण नायर – जोधपुर, राजस्थान
  • शार्दुल ठाकुर – पालघर, महाराष्ट्र

पंजाब के शुभमन गिल टीम के कप्तान हैं और टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद ओपनर भी।

बाकी राज्यों से खिलाड़ी

  • मोहम्मद सिराज – हैदराबाद, तेलंगाना
  • ऋषभ पंत – रुड़की, उत्तराखंड
  • अभिमन्यु ईश्वरन – देहरादून, उत्तराखंड
  • अंशुल कंबोज – करनाल, हरियाणा
  • आकाशदीप – सासाराम, बिहार (बिहार से अकेले खिलाड़ी)

राज्यवार लिस्ट और खिलाड़ी संख्या

उत्तर प्रदेश – 3 खिलाड़ी
(यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव)

गुजरात – 2 खिलाड़ी
(रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह)

कर्नाटक – 2 खिलाड़ी
(केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा)

तमिलनाडु – 2 खिलाड़ी
(साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर)

उत्तराखंड – 2 खिलाड़ी
(ऋषभ पंत, अभिमन्यु ईश्वरन)

पंजाब – 1 खिलाड़ी
(शुभमन गिल)

राजस्थान – 1 खिलाड़ी
(करुण नायर)

महाराष्ट्र – 1 खिलाड़ी
(शार्दुल ठाकुर)

तेलंगाना – 1 खिलाड़ी
(मोहम्मद सिराज)

हरियाणा – 1 खिलाड़ी
(अंशुल कंबोज)

बिहार – 1 खिलाड़ी
(आकाशदीप)

कुल खिलाड़ी – 19

इस पूरी लिस्ट से साफ है कि उत्तर प्रदेश सबसे आगे है और वहां से सबसे ज्यादा खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में हैं।

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा