Connect with us

Sports

GT के ग्लेन फिलिप्स चोटिल होकर IPL 2025 से बाहर: हैदराबाद के खिलाफ लगी थी कमर में चोट, आज लखनऊ से है मुकाबला।

Published

on

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स को चोट लगने के कारण IPL 2025 से बाहर होना पड़ा है। 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्हें कमर में चोट लगी थी, जिसके चलते वे आगे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिप्स इलाज के लिए न्यूजीलैंड लौट चुके हैं।

फिलिप्स को गुजरात ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हुए थे

6 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद की पारी के छठे ओवर में ग्लेन फिलिप्स को चोट लगी। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में एक थ्रो फेंकते समय उनकी मसल्स में खिंचाव आया। बाद में फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए।

फिलिप्स अब तक कुल 8 IPL मैच खेले है। इस दौरान 65 रन और दो विकेट लिए हैं। उन्हें 2023 के IPL सीजन में प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला।

आज गुजरात का मुकाबला लखनऊ से

IPL के 18वें सीजन में आज दिन के पहले मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का गुजरात टाइटंस (GT) से सामना होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं और वे अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी।

गुजरात फिलहाल टेबल टॉपर

IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस टॉप पर है। जिन्होंने अब तक 5 मैच खेलते हुए 4 मैचों में जीत और एक मैच में हार का सामना किया है। उनका नेट रन रेट 1.413 का रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National48 mins ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National2 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National2 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National2 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी