Connect with us

Sports

शाकिब अल हसन पर श्रीलंका में बरसाए जायेंगे पत्थर, मैथ्यूज ने दी धमकी

Published

on

Threat To Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को टाइम्ड आउट कर दिया था. मैथ्यूज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने थे. लेकिन ये मामला बजाय शांत होने के तूल पकड़ता जा रहा है. अब शाकिब अल हसन को भंयकर धमकी देते हुए कहा गया है कि श्रीलंका में उन पर पत्थर फेंके जाएंगे.

शाकिब को ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि एंजेलो मैथ्यूज के भाई ट्रेविन मैथ्यूज ने दी है. BDCricTime के मुताबिक, ट्रेविन ने कहा, “हम बहुत निराश हैं. बांग्लादेशी कप्तान के पास खेल भावना नहीं है और उन्होंने जेंटलमैन के गेम में मानवता नहीं दिखाई.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने उनके कप्तान से लेकर टीम के बाकी खिलाड़ियों से कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी. शाकिब का श्रीलंका मे स्वागत नहीं होगा. अगर वो यहां कोई भी अंतर्राष्ट्रीय या लंका प्रीमियर लीग के मैच खेलने आते हैं तो उन पर पत्थर फेंके जाएंगे या तो उन्हें फैंस की झल्लाहट का सामना करना पड़ेगा.”

क्या हुआ था पूरा मामला

बता दें कि श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच की पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 24.2 ओवर में सदीरा समरविक्रमा के रूप में चौथा विकेट गंवाया था, जिसके बाद मैथ्यूज बैटिंग के लिए क्रीज़ पर उतरे थे. पिच आ जाने के बाद जब मैथ्यूज ने अपने हेलमेट टाइट करना चाहा, तो उसका स्ट्रैप टूट गया और उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगवाया. इन सब में 2 मिनट से ज़्यादा गुज़र हए. वर्ल्ड कप की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक बल्लेबाज़ के आउट या रिटायर होने के बाद दूसरे बल्लेबाज़ को 2 मिनट के अंदर अगली गेंद खेलने के लिए तैयार होना होगा.

इसी बीच 2 मिनट से ज़्यादा का वक़्त गुज़रता देख बांग्लादेश के एक खिलाड़ी ने कप्तान शाकिब अल हसन से टाइम्ड आउट की अपील करने को कहा और कप्तान ने ऐसा कर भी दिया. हालांकि अंपायर ने शाकिब से इस बात को कंफर्म भी किया किय क्या वो वाकई ये करना चाहते हैं? जिसकी शाकिब ने पुष्टि की. हालांकि इस बीच मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब को अपने हेलमेट का टूटा हुआ स्ट्रैप भी दिखाया, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान ने अपील वापस नहीं ली और अंतत: मैथ्यूज को आउट दे दिया गया.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National15 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab16 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National16 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics18 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab20 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल