Religious
जानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही

गोवर्धन या अन्नकूट का त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस दिन भक्त भगवान श्री कृष्ण के लिए भोग प्रसाद तैयार करते हैं और सच्ची श्रद्धा से भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं।

साल 2023 में गोवर्धन पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान को 56 चीजें अर्पित की जाती हैं। यह त्यौहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है।
इस त्यौहार का उत्तर भारत में बहुत महत्व है, यह हरियाणा, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस दिन गाय के गोबर से टीले बनाए जाते हैं और फिर इन पहाड़ियों को फूलों से सजाया जाता है और कुमकुम और अक्षत से पूजा की जाती है।
वहीं कुछ लोग गोवर्धन के इस शुभ दिन पर अपने बैलों और गायों को सजाते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
Continue Reading