Connect with us

Punjab

अवैध ट्रैवल एजेंट पर युवक ने किया Case दर्ज , 60 लाख रुपये लेकर लगवाई थी डंकी।

Published

on

अमृतसर । यूके से डिपोर्ट किए गए पंजाबियों के मामले में अवैध ट्रैवल एजेंट पर पहली एफआईआर हुई है। अमेरिका से लौटे एक युवक दिलेर सिंह की शिकायत पर अमृतसर पुलिस ने एक अवैध ट्रैवल एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस युवक से एजेंट ने 60 लाख रुपये लिए थे।

मिनी बस चलाने वाले अमृतसर के गांव सलेमपुर के दलेर सिंह गांव के नजदीक स्थित गांव कोटली के एजेंट सतनाम सिंह के झांसे में फंसकर अमेरिका गया था। उसने अमेरिका जाने के लिए 60 लाख रुपये दिए थे, जबकि उसकी बात 45 लाख रुपये में हुई थी। एजेंट ने उसे ब्राजील में किडनैप करवा दिया और 15 लाख रुपये की मांग परिवार वालों के सामने रखदी।

एजेंट ने उसकी पत्नी चरनजीत कौर को फोन किया कि 15 लाख रुपये और भेजो, तभी उसका पति अमेरिका में जा सकेगा। पत्नी ने अपने गहने गिरवी रखे और अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पैसे एजेंट को भिजवाए। पैसे देने के बाद दलेर सिंह अमेरिका पहुंचा था। वहां जाकर उसे उम्मीद थी कि अब उसका बुरा समय टल गया और वह काम करके अपना सारा कर्ज लौटा देगा।

दलेर सिंह ने बताया कि मैक्सिको से होते हुए तेजवाना बाॅर्डर पर पहुंचा और वहीं से उसकी अमेरिका में एंट्री हुई। यह 20 दिन उसके सबसे खतरनाक दिनों में से थे। खाना भी बड़ी मुश्किल से मिलता था। कई दिन तक तो बिना खाना खाए ही पनामा के जंगलों में गुजरना पड़ा।

मंत्री ने दिए एजेंट के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

दलेर सिंह से मिलने गए एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गांव कोटली के एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मंत्री ने डीएसपी इंद्रजीत सिंह को हिदायत दी कि पीड़ित के बयान कलमबद्ध करें और एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे। उस पर मामला दर्ज करके जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हिदायत भी की गई है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार एजेंटों के खिलाफ सख्ती करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National41 mins ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National2 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National2 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National2 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी