Connect with us

Punjab

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव : पंजाब में बनेंगे 34 Amrit Station, 5421 करोड़ रुपये जारी।

Published

on

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पंजाब में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रेल मंत्री ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जारी बयान में कहा कि राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य को 5421 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब को 2009-2014 की तुलना में इस वर्ष 24 गुना अधिक धनराशि दी गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा- पंजाब में 1122 करोड़ रुपये की लागत से 30 Amrit Station और हरियाणा में 1149 करोड़ रुपये की लागत से 34 Amrit Station विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में किसी भी रेलवे परियोजना के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

मंत्री ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के बजट में व्यय के लिए 1,16,000 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं। पुरानी पटरियों और बख्तरबंद सुरक्षा प्रणाली को उन्नत करने के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से अब तक पंजाब में 382 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं। जो फिलीपींस के सम्पूर्ण रेल नेटवर्क से भी अधिक है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज