Connect with us

Punjab

पंजाब में Tomato की कीमतों ने लगाई छलांग, इतने रुपए किलो हुए दाम

Published

on

Tomoto price rise in Punjab

Tomato की कीमतों ने बड़ी छलांग लगाते हुए मात्र चंद दिनों में ही 80 से 100 रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है, जोकि अपने आप में रिकार्ड तोड़ तेज़ी बताई जा रही है। करीब 15 दिनों के अंतराल दौरान ही अधिकतर सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। ऐसे में लुधियाना होलसेल सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं ने कहा कि महंगाई की मार के कारण उनके रसोई घरों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है।

टमाटर, अदरक, गोभी, अर्बी, प्याज, आलू, नींबू और धनिया आदि की कीमतों में आई तेजी के कारण हालात यह बने हुए हैं कि अपनी मनपसंद की सब्जियां खरीदना अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। सब्जियों विशेषकर टमाटर की कीमतों में आई भारी तेजी का कारण गत दिनों पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, बरसात और ओलावृष्टि बताया जा रहा है। ट्रेड से जुड़े होलसेल कारोबारियों ने बताया कि टमाटर की अधिकतर फसल हिमाचल प्रदेश के सोलन, शिमला, नालागढ़, बद्दी इलाकों से पंजाब भर की सब्जी मंडियों में पहुंचती है लेकिन गत दिनों हिमाचल में हुई भारी बरसात और बर्फबारी के कारण माल पूरी तरह से खराब हो चुका है। इस दौरान जिन जमीदारों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपना माल सुरक्षित बचा लिया है वो अब माल को बाजार में मुंह मांगी कीमतों पर बिक्री कर रहे हैं।

सब्जियों की होलसेल रिटेल कीमतें
      किस्म_ होलसल_ रिटेल
1. टमाटर_ 80 रुपए_ 120 रुपए तक
2. अदरक_170 रुपए _250 रुपए
3. गोबी_ 50रुपए _ 100 रुपए तक
4. नींबू_ 35 रुपए _ 70 रुपए तक
5. शिमला मिर्च_ 20 रुपए _ 40 रुपए तक
6. भिंडी_ 40 रुपए _ 70 से 80 रुपए
7. अरबी_ 40 रुपए_ 70 से 80 रुपए
8. आलू_ 12 रुपए _ 20 से 22 रुपए

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?