Connect with us

Punjab

आम आदमी पार्टी(AAP) का तीखा हमला, चुनाव आयोग की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के नेताओं ने दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास, कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग द्वारा की गई छापेमारी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आप नेताओं ने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे बदले की भावना से प्रेरित बताया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “आज चुनाव आयोग की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ मेरे घर, कपूरथला हाउस पर छापेमारी करने पहुंची है। दिल्ली में भाजपा के लोग खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। इसके बजाय, वे पंजाबियों को बदनाम करने में जुटे हैं, जो कि बेहद निंदनीय है।”

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा चुनावी हार से डरकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लगातार पैसे बांट रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अमन अरोड़ा ने इसे भाजपा के इशारे पर की गई कार्रवाई करार दिया और चुनाव आयोग के पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल उठाया।

अरोड़ा ने आगे कहा, “चुनाव आयोग भाजपा का समर्थन कर रहा है और उन्हें भाजपा नेताओं की अनियमितताओं का कोई ध्यान नहीं है। वहीं, पंजाबियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।” उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत का उदाहरण देते हुए कहा कि वह अपने चुनाव कार्यालय में पैसे बांट रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी कोई जांच नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी आप नेताओं के घरों पर छापे मारे गए, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले, और इस बार भी ऐसा कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

आप विधायक जीवन जोत कौर ने भी इस घटना की निंदा की और सवाल उठाया कि चुनाव आयोग प्रवेश वर्मा के घर पर कब छापे मारेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और यह बेहद निंदनीय है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab5 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू