Connect with us

Punjab

SGPC Election: आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव, नए अध्‍यक्ष का होगा ऐलाान

Published

on

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल ने एस.जी.पी.सी. के अध्यक्ष पद के लिए 8 नवम्बर को होने वाले चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इस संबंधी निर्णय अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एस.जी.पी.सी. के सदस्यों से मुलाकात कर उक्त मुद्दे पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया। 

सदस्य इस बात पर एकमत थे कि एडवोकेट धामी ने पिछले 2 सालों के दौरान एस.जी.पी.सी. के अध्यक्ष पद के रूप में महत्वपूर्ण सेवा निभाई है और उन्हें तीसरी बार पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया जाना चाहिए। सुखबीर बादल ने कहा कि धामी अपने कार्यकाल के दौरान पंथक मूल्यों के  लिए खड़े रहे और पंथक संस्थानों की सराहनीय रूप से रक्षा की है। हम उनके काम की सराहना करते हैं और हमें  विश्वास है कि वह एस.जी.पी.सी. को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इससे पहले श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में तेजा सिंह समुद्री हाल में अकाली दल से जुड़े एस.जी.पी.सी. सदस्यों की मीटिंग में बादल ने सभी से पार्टी उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया है। 

सदस्यों ने सर्वसम्मति से कल चुनाव जीतने के बाद एस.जी.पी.सी. पदाधिकारियों के पैनल के गठन के सभी अधिकार एडवोकेट धामी को देने का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान बादल ने सभी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि एस.जी.पी.सी. के आम चुनावों के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिकतम वोट दर्ज किए जाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज