Connect with us

Punjab

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में Punjab का प्रदर्शन: पदकों में गिरावट।

Published

on

इस बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में हुआ, जहां सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने 121 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जिसमें 68 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

Punjab सरकार के खेलों में पुराने गौरव को पुनः प्राप्त करने के प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय खेलों में Punjab का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। उत्तराखंड में 2025 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में Punjab का प्रदर्शन पहले से भी अधिक खराब हुआ है।

पदक तालिका में Punjab ने नौवां स्थान तो हासिल किया, लेकिन वर्ष 2023 के मुकाबले इस बार राज्य के पदक कम हुए हैं। पिछले तीन प्रतियोगिताओं से लगातार राज्य का प्रदर्शन गिरा है, जो सरकार के लिए चिंता का विषय बन चुका है।

वर्ष 2023 में राज्य ने 75 पदक जीते थे, जिनमें 17 स्वर्ण, 26 रजत और 32 कांस्य पदक थे, लेकिन इस बार पंजाब के हिस्से में केवल 66 पदक आए हैं। इनमें 15 स्वर्ण, 20 रजत और 31 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, 2022 में राज्य के खिलाड़ियों ने 76 पदक जीते थे। 2015 के राष्ट्रीय खेलों में भी पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 पदक जीते थे और पांचवें स्थान पर रहा था।

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र ने 201 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जिसमें 54 स्वर्ण पदक शामिल थे। हरियाणा ने 48 स्वर्ण के साथ कुल 153 पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लागू की, जिसमें खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और इनाम राशि बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके बावजूद, राज्य में खिलाड़ियों के लिए ढांचागत सुविधाओं की कमी बनी हुई है।

शूटिंग में Punjab का बेहतरीन प्रदर्शन

Punjab के खिलाड़ियों ने शूटिंग में अच्छा प्रदर्शन किया। 50 मीटर शूटिंग इवेंट में सिफत कौर समरा ने स्वर्ण और अंजुम मौदगिल ने रजत पदक जीते। वहीं, स्कीट शूटिंग में गनेमत सेखों ने महिलाओं के मुकाबले में गोल्ड और भवतेग सिंह गिल ने पुरुषों के मुकाबले में कांस्य पदक जीता। गनेमत और भवतेग ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में भी रजत पदक प्राप्त किया। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में सिमरनप्रीत कौर ने रजत पदक जीता।

खेल नीति के तहत कई कदम, लेकिन अभी भी काम बाकी

सरकार ने पिछले साल खेल नीति लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोचों और खेल माहिरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि वे सही दिशा में प्रशिक्षण दे सकें। नीति में हर शहर, टाउन और गांव में चार किलोमीटर के दायरे में एक खेल मैदान बनाने पर भी जोर दिया गया, लेकिन इस पर अभी भी कार्य जारी है। सरकार ने 260 खेल नर्सरियां तैयार की हैं, जिनका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।

हरप्रीत सिंह, निदेशक, खेल और युवा सेवाएं, Punjab ने कहा:

“हमारे खिलाड़ी ने राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पदक की संख्या कम हुई है, लेकिन हम तालिका में ऊपर आए हैं। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog18 mins ago

हरियााणा के CM नायब सैनी ने जिस युवक को अपने हेलीकॉप्टर में बैठाया, उससे क्या बात की, जानें

Blog3 hours ago

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

Blog4 hours ago

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

Blog4 hours ago

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

Punjab5 hours ago

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?