Connect with us

Punjab

7 माह पहले कनाडा गए पंजाबी ट्रक ड्राइवर की मौत, पत्थर की पटिया उतारते समय हुआ हादसा

Published

on

कनाडा से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है. यहां एक हादसे में एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. मृतक की पहचान 33 वर्षीय ट्रक ड्राइवर सुबेग सिंह के रूप में हुई है. सुबेग सिंह 7 माह पहले विदेश चला गया था। इस हादसे में एक अन्य पंजाबी ट्रक ड्राइवर घायल हो गया, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा कनाडा के सस्केचेवान प्रांत के नॉर्थ रेजिना शहर में हुआ। सुबेग सिंह के ट्रक में भारी पत्थर के स्लैब लदे हुए थे। नॉर्थ रेजिना के मैकडोनाल्ड स्ट्रीट पर जब सुबेग सिंह और उनके साथी ट्रक से मार्बल स्लैब उतार रहे थे, तभी मार्बल स्लैब फिसलकर उनके ऊपर गिर गए।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में सुबेग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. सुबेग सिंह शादीशुदा था. उनके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी और 2 साल की बेटी है। मृतक सुबेग सिंह जिला तरनतारन के गांव पंजवड़ कलां का रहने वाला था। सुबेग सिंह की मौत की खबर के बाद इलाके में शोक की लहर है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab41 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab3 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े