Connect with us

Punjab

Punjab सरकार 350 आंगनवाड़ी केंद्र करेगी अपग्रेड, निर्माण कार्य जोरों पर

Published

on

Punjab सरकार ने राज्यभर के 350 आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रोजेक्ट 31 जनवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इन उन्नत केंद्रों के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

मनरेगा के तहत हो रहा निर्माण कार्य
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत 1000 आंगनवाड़ी केंद्र बनाने की योजना है। प्रत्येक केंद्र का निर्माण 12 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इन केंद्रों में शिशुओं और माताओं के लिए बेहतर सुविधाएं जैसे उचित फर्श, पेंटिंग, पाइपलाइन, बिजली और बढ़ईगीरी का काम किया जाएगा।

53 केंद्र पहले ही पूरे
मंत्री ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से मनरेगा योजना के तहत उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। अब तक 53 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बच्चों और माताओं के लिए पोषण और देखभाल केंद्रों का बुनियादी ढांचा बेहतर बनाना है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

प्ले स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी
इसके अलावा, पंजाब सरकार ने राज्य के प्ले स्कूलों के लिए 16 मानकों पर आधारित गाइडलाइन्स तैयार की हैं। इन गाइडलाइन्स का पालन सभी स्कूलों को करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी प्ले सेंटर संचालित नहीं हो सकेगा।

उन्नत सुविधाओं पर जोर
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहल बच्चों और माताओं की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही पंजाब में आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत करेगी। यह कदम बच्चों की बेहतर परवरिश और पोषण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग